पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहागपुर| स्थानीयविश्रामगृह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा से कांग्रेस

सोहागपुर| स्थानीयविश्रामगृह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा से कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहागपुर| स्थानीयविश्रामगृह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. शर्मा पिपरिया से होशंगाबाद जाते समय सोहागपुर रेस्ट हाउस में रुके थे। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बैंकों द्वारा बीमा राशि से केसीसी ब्याज की कटौती को अनुचित बताते हुए, राशि ना काटे जाने की मांग की। जिस पर श्री शर्मा ने शासन प्रशासन से बात कर उचित निराकरण का भरोसा दिलाया।



इस मौके पर रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर सीताशरण शर्मा से सौजन्य भेंट की। भेंट करने वालों में भाजपा नेता बाबूशंकर लाल पटेल, दुर्गादास जायसवाल, राशिद खान, राजीव शुक्ला, रामस्वरूप नागवंशी आदि शामिल है। इसके पूर्व शोभापुर में भी व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप साहू के निवास पर क्षेत्र के किसानों ने विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर शर्मा के समक्ष बीमा राशि की नुकसानी का आंकलन कम किए जाने की शिकायत की।



शिशिर राठी, हुजैफा दाऊदी, मुस्तफा एवं अमित साहू ने आवेदन दिया है।



युवाओं ने कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव सीमा कटकवार, नगर अध्यक्ष नीलम पचाैरी ने संबोधित किया। बैठक में सरोज मालवीय, शशि साहू आदि उपस्थित रहीं।

बीमा राशि को लेकर विस अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल