रतनजोत बीज खाने से सात बच्चे बीमार
रतनजोत बीज खाने से सात बच्चे बीमार
निज संवाददाता|सोहागपुर
प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लांघा बम्हौरी के सात बच्चों का उपचार बुधवार की रात में किया गया। इन बच्चों ने खेल खेल में खेत में लगे रतनजोत के पौधे के बीज को खा लिया था। जिसके बाद उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी। लांघा बम्हौरी से इन बच्चों को सीएचसी लेकर आए गिरधारी ने बताया कि बच्चों ने रतनजोत के बीज खाए है। ड्यूटी डाक्टर रेखा सिंह गौर ने इन सात बच्चों का प्राथमिक उपचार किया लेकिन दो घंटे में हालत में सुधार नहीं होने के कारण बुधवार को ही रात में इन बच्चों को होशंगाबाद के लिए रैफर कर दिया गया। ड्यूटी डाॅक्टर रेखा सिंह गौर ने बताया कि जिन बच्चों का उपचार किया गया है उनमें मीना 4 वर्ष, रीतेश 4 वर्ष, रागनी 7 वर्ष, रोशनी 4 वर्ष, अंजली 3 वर्ष, दरबार सिंह 10 वर्ष, विवेक 5 वर्ष शामिल है।