- Hindi News
- इटारसी। शहरकी बिगड़ती कानून व्यवस्था, पथरौटा में शराब दुकान हटाने
इटारसी। शहरकी बिगड़ती कानून व्यवस्था, पथरौटा में शराब दुकान हटाने
इटारसी। शहरकी बिगड़ती कानून व्यवस्था, पथरौटा में शराब दुकान हटाने जैसे मुददों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को जयस्तंभ चौक पर धरना दिया। प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक को जमकर कोसा। दोपहर करीब 3 बजे बसपा के सभी कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां पर कोई भी अधिकारी नहीं रहने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उत्पात मचाया। नायब तहसीलदार के कार्यालय में पदस्थ बाबू को ज्ञापन देकर कार्यकर्ता चले गए। नायब तहसीलदार विष्णु श्रीवास्तव का कहना है, कि एसडीएम, तहसीलदार, होशंगाबाद कलेक्टर मीटिंग में गए हुए थे।
इटारसी। जयस्तंभ चौक पर किया धरना प्रदर्शन
बसपा ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा