आज ज्वाइन करेंगे आईजी
आज ज्वाइन करेंगे आईजी
होशंगाबाद| नवागतआईजी सतीश कुमार सक्सेना सोमवार को रेंज मुख्यालय होशंगाबाद आएंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर पदभार ग्रहण करेंगे। आईजी श्री सक्सेना ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक होशंगाबाद पहुंचेंगे पूर्व में जिले के एसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं। भोपाल में आईजी भर्ती का कार्यभार देख रहे थे। एसपी एपी सिंह के भी सोमवार को होशंगाबाद आने की संभावना है। आला अधिकारियों की अगवानी की तैयारी पुलिस विभाग ने की है।