महंगाई भत्ता देने की मांग
महंगाई भत्ता देने की मांग
होशंगाबाद| तृतीयवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने केंद्र के समान कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है। संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2014 से 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राशि स्वीकृत की है। सरकार से भी इस प्रकार महंगाई भत्ता देकर कर्मचारियों को राहत देने की मांग की गई है।