- Hindi News
- गैस एजेंसी संचालक ने रुपए नहीं दिए तो बदमाशों ने कर दिया हमला
गैस एजेंसी संचालक ने रुपए नहीं दिए तो बदमाशों ने कर दिया हमला
रसूलियास्थित रंजना गैस एजेंसी के संचालक सुशील कुमार दीवान उर्फ दिल्लू पर जेल से पैरोल पर छूटे दो बदमाशों ने रविवार शाम 5.15 बजे हमला कर दिया। हमले में श्री दीवान की आंख चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बदमाशों पर अड़ीबाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। एजेंसी संचालक के मुताबिक बदमाश पिछले तीन दिनों से उन पर रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ईदगाह रसूलिया में कई जगहों पर छापामार कार्रवाई की।देहात थाने के एसआई आरके पाठक ने बताया कि गैस एजेंसी संचालक सुशील दीवान ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार शाम दुकान का काम कर वे घर की ओर जा रहे थे। एमपीईबी गेट के पास एक परिचित से बात करने लगे। तभी महेंद्र उर्फ शेरू पिता जियालाल वर्मा निवासी रामगंज अपने साथी रवि रैकवार निवासी ईदगाह के साथ आया और रुपयों की मांग करने लगा। जब रुपए देने से इंकार किया, तो दोनों ने हमला कर दिया।