- Hindi News
- परमिट विसंगति पर बस ऑनर्स ने जताई आपत्ति
परमिट विसंगति पर बस ऑनर्स ने जताई आपत्ति
परमिट विसंगति पर बस ऑनर्स ने जताई आपत्ति
होशंगाबाद। बसोंके परमिट जारी करते समय लोगों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। एक ही समय पर बसों का परमिट जारी किया जा रहा है। यह कहना है नर्मदापुरम बस ऑपरेटर्स एसो. के सदस्यों का। एसो. की बैठक बुधवार को अग्निहोत्री गार्डन में हुई। बैठक के दौरान एसो. के संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया। बैठक में परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली एवं बस व्यवसाय में रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। इधर आरटीओ सुनील राय सक्सेना ने बताया कि स्थायी अनुज्ञा के लिए 26 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से आरटीए की बैठक रखी गई है।