पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशंगाबाद। जिलेके समग्र पोर्टल पर 1.42 लाख परिवारों की एंट्री

होशंगाबाद। जिलेके समग्र पोर्टल पर 1.42 लाख परिवारों की एंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। जिलेके समग्र पोर्टल पर 1.42 लाख परिवारों की एंट्री डुप्लीकेट है।एक ही बीपीएल सर्वे क्रमांक पर दो या तीन व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। पोर्टल पर एंट्री करते समय हुई गड़बड़ियों को सुधारने डुप्लीकेट एंट्री को हटाने के लिए कलेक्टर ने 30 सितंबर तक का समय दिया है। जनपद पंचायतों के सीईओ मुख्य नगर पालिका अधिकारी को डबल समग्र आईडी डिलीट करने लॉक करने के लिए कहा गया है। वर्तमान में 1 लाख 42 हजार 539 डबल डुप्लीकेट परिवारों में से 4 हजार 372 परिवारों की एंट्री डिलीट की गई हैं।

जिले के समग्र पोर्टल पर 1.42 लाख एंट्री डुप्लीकेट