पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साथ फिर धोएंगे हाथ, बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

एक साथ फिर धोएंगे हाथ, बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकार्ड के लिए 225 स्कूलों को चुना है

^विश्वहाथ धुलाई दिवस पर जिले के सभी स्कूलों में आयोजन होंगे। लेकिन गिनीज बुक में रिकार्ड के लिए शासन स्तर से 225 स्कूलों को चुना गया है। इन स्कूलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया है।^ -एसएस पटेल, डीपीसीकार्यक्रम नोडल अधिकारी

पांच स्टेप में होगी हाथ धुलाई

चिन्हितऔर गैर चिन्हित स्कूलों में हाथ धुलाई कार्यक्रम पांच स्टेज में होगा। इसमें से एक भी स्टेज को पूरा नहीं किया गया, तो उसे अमान्य कर दिया जाएगा। डीपीसी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसएस पटेल ने बताया कि बच्चों को पांचों स्टेप स्कूलों में बताई जाएंगी। इसके लिए बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, बाबई के चिन्हित स्कूलों के वालंटियर शिक्षक, गवाह, प्रधान पाठक (शाला प्रभारी/प्रबंधक) एवं वीडियोग्राफी फोटोग्राफर को 27 सितंबर को स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल में 10 से 1 2 से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30 सितंबर को सिवनीमालवा, केसला ब्लाक और होशंगाबाद ब्लाक मेें एसएनजी स्कूल में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में 225 स्कूल के करीब 32 हजार बच्चे हिस्सा लेंगे।

चयनित स्कूल

विकासखंड

नगर संवाददाता |होशंगाबाद

मप्रके स्कूलों में होने वाले हाथ धुलाई कार्यक्रम को गिनीज बुक में जगह मिलने वाली है। शासन ने इसके लिए जिले के 225 स्कूलों का चयन किया है। इन स्कूलों में निर्धारित मापदंड के अनुसार बच्चों के हाथ धुलाए जाएंगे। इसके लिए बच्चों के समूह बनेंगे, एक समूह मे 25 बच्चे होंगे। सभी को तय मापदंड के मुताबिक हाथ धाेते समय पांच स्टेप से गुजरना होगा। एक समूह का एक भी बच्चा पांच में से एक स्टेप को भी पूरा नहीं करता है, तो उस समूह के सभी बच्चे गिनीज बुक रिकार्ड के लिए नहीं गिने जाएंगे। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्कूलों में होगा। ये पांचों स्टेप चिन्हित स्कूलों के बच्चों को स्कूल में बताई जाएंगी। इसके लिए वालंटियर शिक्षक स्कूल के प्रधान पाठक को ब्लाक लेवल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाकी के स्कूलों में भी हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा। लेकिन चयनित 76 प्राथमिक और 149 मिडिल स्कूलों के साक्ष्य गिनीज बुक में विश्व रिकार्ड के लिए उपयोग होगा।

फोटोग्राफी होगी गवाह भी लगेंगे

इसकेलिए 50 बच्चों पर एक वालंटियर, एक स्कूल में दो गवाह (जो शिक्षक होंं), प्रधान पाठक शाला प्रभारी, प्रबंधक