पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन बाद खुली ग्वालटोली की पुलिया, आवागमन हुअा शुरू

दो दिन बाद खुली ग्वालटोली की पुलिया, आवागमन हुअा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| दोदिन तक बंद रहने के बाद तीसरे दिन ग्वालटोली रेलवे पुलिया से आवागमन सोमवार को शुरू हो गया। कुछ लोगों द्वारा ब्रिज को शुक्रवार देर रात बंद कर दिया था। जिसके बाद दो दिनाें तक पुलिया के फर्श पर कांक्रीट का स्लैब डालने काम कराया गया था। जिसके कारण शनिवार और रविवार को पूरे दिन यहां से आवागमन बंद रहा। इसके पहले ब्रिज के बंद रहने की सूचना किसी को नहीं दी गई थी और ही जिन लोगों ने काम कराया उन्होंने रेलवे से परमिशन ली थी। लेकिन सोमवार सुबह से पुलिया को पहले की तरह खोल दिया है जिससे लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। इसके पहले भी कुछ लोगों द्वारा पुलिया के अंदर रोड का काम शुरू कराया गया था, लेकिन आपत्ति के बाद आरपीएफ ने काम बंद करा दिया था। इसके एक सप्ताह बाद फिर से काम शुरू हो गया। जिसकी रेलवे के अधिकारियों को सूचना नहीं थी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक भोपाल से रेलवे की ब्रिज शाखा के अधिकारियों का एक दल सोमवार ग्वालटोली अंडरब्रिज का निरीक्षण करने आने वाला था। लेकिन यह दल नहीं पहुंचा।