पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीडरों को हटाने की तैयारी में बिजली कंपनी

रीडरों को हटाने की तैयारी में बिजली कंपनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोप साबित करें कंपनी: रीडर

बिलोंकी गड़बड़ी में शामिल और कंपनी से निकाले गए रीडर अधिकारियों द्वारा आरोप साबित करने की बात कह रहे हैं। नाम प्रकाशित करने की शर्त पर ग्वालटोली, बाजार क्षेत्र के एक पूर्व रीडर ने बताया कि अधिकारी पहले आरोप साबित करें। इसके बाद हमारे ऊपर गड़बड़ी का ठीकरा फोड़ें।

नगर संवाददाता| होशंगाबाद

बिजलीकंपनी ने मीटर रीडिंग की ठेकेदार कंपनी प्राइम वन भोपाल को नोटिस भेजा है। बिजली कंपनी ने बिलों की गड़बड़ी में शामिल रीडरों पर कार्रवाई करने और अन्य जानकारियां देने के लिए प्राइवेट कंपनी को यह नोटिस भेजा है। बिजली कंपनी का भोपाल की इस प्राइवेट कंपनी से कांट्रेक्ट है। इसी आधार पर यह कंपनी रीडरों को ठेके पर काम करने के लिए देती है। बिजली कंपनी में हुई गड़बड़ी को देखते हुए अधिकारियों ने हाल ही में यह नोटिस ठेकेदार कंपनी को भेजा है। कंपनी ने रीडरों की कारगुजारियों की जानकारी भी दी है। वहीं गड़बड़ी करने वाले रीडरों पर कार्रवाई करने को कहा है। इधर, कंपनी ने ठेके पर रखे गए 14 में से सात रीडरों को तो पूर्व में हटा दिया था। लेकिन अब कंपनी अन्य रीडरों को भी हटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के अधिकारियों का मानना है कि यह सभी रीडर एक-दूसरे से मिले हुए हैं। पूर्व में निकाले गए रीडरों के खिलाफ उपभोक्ताओं के साथ गड़बड़ी के कई सबूत मिले थे। कंपनी के अधिकारी ने नाम प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पूर्व में निकाले गए रीडर के खिलाफ थाने में भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब जल्द ही पक्की एफआईआर कराई जाएगी।