पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएस को फिर दिया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

सीएस को फिर दिया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^सीएमएचओने सिविल सर्जन से पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब मांगा है। सात दिनों के अंदर अगर इन सभी मामलों में सीएस का स्पष्टीकरण नहीं आता है, तो पूरे मामले पर रिपोर्ट तैयार कराकर आयुक्त और कलेक्टर को भेजी जाएगी। सीएमएचओ इस मामले को लेकर सख्त हैं।^ डॉ.जीसीसोनी, डीएचओएवं जांच अधिकारी

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

जिलाअस्पताल के सिविल सर्जन को सोमवार को सीएमएचओ ने एक बार फिर पांच बिंदुओं वाला नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। जवाब के लिए तय की गई 7 दिनों की समयसीमा में अगर सिविल सर्जन ने जवाब नहीं दिया, तो मामले को कार्रवाई के लिए नर्मदापुरम संभागायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त के पास भेजा जाएगा। सीएमएचओ कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया है कि पूर्व मलेरिया अधिकारी डॉ.शरद गुप्ता और लव दुबे से पीपीओ वेतन के बदले पैसे मांगा जाना स्पष्ट हुआ है। जबकि सेवानिवृत्ति के दो साल पहले ही वेतन निर्धारण अनुमोदन के साथ वसूली किया जाना प्रावधानिक है, इसके बाद भी सेवानिवृत्ति पर पैसों की वसूली कराया जाना उचित नहीं है।

इधर वार्डबॉय लव दुबे के मामले में कलेक्टर रेट 5845 रुपए से कम 5000 रुपए वेतन दिया जाना गलत है। सीएमएचओ ने नोटिस में कहा है कि अस्पताल की ओटी में स्टॉफ के द्वारा वीडियो फिल्म बनाकर फिर खुद की फेसबुक एकाउंट पर अपलोड करना गलत आपराधिक कृत्य है। यह प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और महिला आयोग के पास लंबित है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी उत्तर नहीं दिया गया है। ऐसे में जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। वहीं अभी तक जिला अस्पताल से मृत बच्चों के अदल-बदल होने वाले मामले की भी जांच लंबित है। सीएस कार्यालय द्वारा अभी तक पूरे मामले में दोषी और उन पर की गई कार्रवाई को स्पष्ट नहीं किया गया है।