- Hindi News
- कृषि महोत्सव के लिए रूट प्लान तैयार, सीएम कर सकते हैं निरीक्षण
कृषि महोत्सव के लिए रूट प्लान तैयार, सीएम कर सकते हैं निरीक्षण
होशंगाबाद| दोदिन बाद शुरू होने वाले कृषि महोत्सव को लेकर तैयारी चल रही है। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने सातों ब्लॉकों का एक रूट प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत किसानों को किसान क्रांति रथ के माध्यम से कृषि उत्पादन उत्पादकता की जानकारी दी जाएगी। किस गांव में कब रथ पहुंचेगा, यह पहले से तय किया जाएगा। एक रथ एक दिन में तीन पंचायतों का भ्रमण कर कृषि और इससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी देगा। इस वृहद कार्यक्रम की मॉनीटरिंग होगी। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जिले के किसी भी गांव का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सहायक संचालक कृषि जेएल कासदे ने बताया कि 25 सितंबर से कृषि महोत्सव शुरू हो रहा है, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। किसान क्रांति रथ जिस भी गांव में पहुंचेगा, वहां अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे। किसान रथ में कृषि वैज्ञानिकों का दल भी होगा, जो किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।