उपयंत्री की रैली कल
उपयंत्री की रैली कल
होशंगाबाद| चारसूत्रीय मांगों को लेकर पिछले कुछ माह से धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसो. के सभी विभागों के उपयंत्री 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर एक रैली निकालेंगे।
प्रांत व्यापी आव्हान पर यह रैली सुबह 8 बजे रेस्ट हाऊस कोठी बाजार से निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से उपयंत्री मांगों के समर्थन में भोपाल रवाना होंगे। एसो. के अध्यक्ष केएस राजपूत ने बताया कि होशंगाबाद जिले के उपयंत्री भोपाल तिराहे से बैतूल और हरदा जिले के उपयंत्रियों के साथ भोपाल रवाना होंगे और भोपाल में शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी मांगों पर 2 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं होती है तो इसी माह में उपयंत्री अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। श्री राजपूत ने बताया कि उपयंत्री सेवाकाल में एक अनिवार्य पदोन्नति, नियमितीकरण, पदोन्नति कोटा यथावत रखने एवं ग्रेड वेतनमान 4200 रुपए किए जाने को लेकर शासन से मांग कर चुके हैं।