पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने की बीमा राशि कम देने की शिकायत

किसानों ने की बीमा राशि कम देने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| जासलपुरके किसानों ने आसपास के दूसरे हल्के के किसानों से उन्हें 2013 में खराब हुई खरीफ फसलों की कम बीमा राशि देने की शिकायत कलेक्टर संकेत भोंडवे से की है। सोमवार कलेक्टर से आधा दर्जन से अधिक मिलने पहुंचे किसानों ने बताया कि जासलपुर के अधिकांश किसानों को 24 प्रतिशत के हिसाब से बीमा राशि का भुगतान किया गया है। जबकि कुलामड़ी, रायपुर, चंदपुरा, निमसाड़िया हल्के के किसानों को 90 प्रतिशत के हिसाब से फसल बीमा राशि का भुगतान हुआ है। जबकि उनकी जमीन भी उक्त हल्कों में है। इसके बावजूद उन्हें कम राशि दी गई है।



किसानों की मांग है कि उन्हें 100 प्रतिशत नुकसान के हिसाब से बीमा राशि का भुगतान किया जाए।

सुनील चौहान, शक्तिसिंह, रामहरक, सुधीर सिंह, रेवा सिंह तोमर, रामनारायण पटेल, लखनसिंह चौहान और सतीश चौहान