बिना टिकट यात्रा करते 5 यात्री पकड़ाए
होशंगाबाद| अगले6 दिनों तक रेलवे स्टेशन पर विशेष चैकिंग अभियान चलेगा। यदि कोई भी यात्री स्टेशन पर बिना यात्री टिकट या प्लेटफार्म टिकट के पाया गया, तो उसे 3 से 5 सौ रुपए तक जुर्माने और वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के वाणिज्य विभाग ने यह कार्रवाई सोमवार से शुरू की है। पहले दिन रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट प्रवेश करने वाले पांच यात्रियों को पकड़ा गया है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। स्टेशन प्रबंधक आरपी मगरैय्या ने बताया कि रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ जमा करने वाले लोगों की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई शुरू की है।
ताकि रेलवे को राजस्व अदा कर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़े। श्री मगरैय्या ने बताया कि 22 सितंबर से शुरू हुई कार्रवाई 28 सितंबर तक चलेगी, इस दौरान रेलवे के वाणिज्य विभाग विजिलेंस के अधिकारियों का दल भी स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। आने वाले छह दिनों तक स्टेशन पर बिना टिकट प्रवेश करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों को 3 सौ और 5 सौ रुपए के जुर्माने के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।