पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहागपुर के पानी में नहीं पाइप लाइन में खराबी, दो लैब की रिपोर्ट में खुलासा

सोहागपुर के पानी में नहीं पाइप लाइन में खराबी, दो लैब की रिपोर्ट में खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल स्रोतों से निकलने वाला पानी पीने योग्य है

^सोहागपुरनगर परिषद के सब इंजीनियर ने जल स्रोतों से निकलने वाले पानी के नमूने जांच के लिए लेब भेजे थे। जिनकी जांच की गई है यह पानी एकदम पीने योग्य है।^ सुबोधजैन, एईपीएचई, होशंगाबाद

पीएचई की डिस्ट्रिक्ट वॉटर टेस्टिंग लेबोरेटरी लेब में सोहागपुर के 6 पम्प से पानी के नमूने भेजे गए थे। 30 नवंबर को ये सभी नमूने उन स्रोतों से लिए गए थे जहां से पानी पाइप लाइन के लिए सप्लाई किया जाता है। 1 दिसंबर को इन नमूनों की जांच लेब केमिस्ट अतुल द्विवेदी टीम द्वारा की गई। जिसमें पानी का कलर साफ पाया गया। पांचों नमूनों में पीएचई वैल्यू 7.79 से अधिक नहीं मिली। यदि यह वैल्यू 6.5 से 9.2 होती है तो पानी पीने योग्य नहीं होता। पानी में टर्बिडिटी भी 1.39 एनटीयू से अधिक नहीं थी। जबकि यह टर्बिडिटी 2.5 एनटीयू तक हो सकती है, 10 एनटीयू से अधिक होने पर पानी पीने योग्य नहीं रहता है। पानी में क्लोराइड की अधिकतम मात्रा 118 मिलीग्राम प्रतिलीटर पाई गई। यह मात्रा 200 मिलीग्राम प्रतिलीटर तक हो सकती है। 1000 मिलीग्राम प्रतिलीटर होने पर पानी पीने योग्य नहीं रहता। नाइट्रेट की अधिकतम मात्रा भी 13.12 मिलीग्राम प्रति लीटर ही पाई गई। पानी में यह मात्रा 45 मिलीग्राम प्रतिलीटर तक हो सकती है। हार्डनेस भी 254 मिलीग्राम प्रतिलीटर से अधिक नहीं थी। यह मात्रा 200 मिलीग्राम प्रति लीटर तक हो सकती है। 600 मिलीग्राम प्रति लीटर होने पर पानी रिजेक्ट कर दिया जाता है। इन नमूनों में कैल्शियम 54 मिलीग्राम प्रतिलीटर तक पाया गया है। जबकि यह मात्रा 75 से 200 तक हो सकती है। मैग्नीशिया की मात्रा 29.64 मिलीग्राम प्रतिलीटर निकली जो 30 से 150 तक हो सकती है। इसके अलावा पानी में आयरन, फ्लोराइड, क्लोरिन की मात्रा भी सामान्य पाई गई है।

सब इंजीनियर ने जल स्रोतों से लिए थे नमूने

> जल स्रोतों से लिए नमूने सही, नलों से लिए नमूनों की रिपोर्ट में दूषित है पानी

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

सोहागपुरके पानी में खराबी नहीं है। यह पानी बिल्कुल पीने योग्य है। लेकिन खराबी शहर में डली पाइप लाइन में है। इसका खुलासा होशंगाबाद और भोपाल की लैबों में हुई पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी पाइप लाइन की सफाई करने के बजाए अधिकारी पानी में क्लोरिन ब्लीचिंग पाउडर मिला रहे है। इसकी अधिकत