पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईटेंशन लाइन टूटी, वापस लाए मालगाड़ी

हाईटेंशन लाइन टूटी, वापस लाए मालगाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईटेंशन लाइन टूटी, वापस लाए मालगाड़ी

होशंगाबाद| रेलवेस्टेशन से दो किमी दूर नर्मदा रेलवे ब्रिज के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिसके कारण इस ट्रैक पर दो घंटे रेल आवागमन रोकना पड़ा। घटना बुधवार सुबह 10.30 बजे डाउन ट्रैक की है। जिसकी वजह हाईटेंशन लाइन से एक बंदर का टकराना बताया गया है। तार को ठीक करने इटारसी से टॉवर वेगन रेलवे टीम को बुलाना पड़ा। करीब 12.30 बजे तक सुधार कार्य चला। उसके बाद इस ट्रैक से आवागमन भी शुरु हो गया था। स्टेशन प्रबंधक आरपी मगरैय्या ने बताया कि घटना के समय किसी भी यात्री ट्रेनों का समय नहीं था जिसके कारण यात्री ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन इटारसी से भोपाल की ओर जा रही एक मालगाड़ी को ब्रिज से पहले रोका गया था। बाद में इस मालगाड़ी ट्रेन को वापस होशंगाबाद स्टेशन तक चलाना पड़ा।



उसके बाद इसी ट्रैक से टॉवर वैगन को आगे ब्रिज के लिए भेजा गया।

स्टेशन प्रबंधक आरपी मगरैय्या ने बताया कि स्टेशन से आगे नर्मदा रेलवे ब्रिज पर सुबह के समय एक बंदर हाईटेंशन लाइन की चपेट में गया था जिससे लाइन के ऊपर वाला एक तार टूट गया। मैसेज मिलते ही इस ट्रैक पर आवागमन रुकवा दिया था। जिसके बाद लाइन को ठीक करने इटारसी से टॉवर वेगन की टीम बुलानी पड़ी। लेकिन यह टीम होशंगाबाद स्टेशन से आगे नहीं जा पा रही थी। क्योंकि ब्रिज स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी जिसे स्टेशन तक वापस चलाया गया। उसके बाद टॉवर वेगन ब्रिज के लिए रवाना की गई। करीब 12.30 बजे के आसपास हाईटेंशन लाइन के टूटे हुए तार को ठीक कर लिया था। उसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। घटना से किसी यात्री ट्रेन पर कोई भी असर नहीं पड़ा।