पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनलाइन होगा पोस्टआफिस में काम

आनलाइन होगा पोस्टआफिस में काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| पोस्टआफिस में अब कोर बैंकिग व्यवस्था शुरू हो रही है। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए सभी खातों को अपडेट किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से हजारों लोगों को फायदा होगा। इसकी तैयारी चल रही है। होशंगाबाद और नरसिंहपुर में सभी खाते आनलाइन होंगे।

बिजलीकटौती की शिकायत

होशंगाबाद| जिलेके दर्जनों गांव की बिजली कटी है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। फसल सूखने की स्थिति में है। बाईखेड़ी, रोझड़ा, कूलडा, अहीर, मोहारी सहित अन्य गांव के लोगों ने प्रशासन को बिजली कटी होने और यूरिया नहीं मिलने की शिकायत की है। संजय दीवान, संतोष गौर, रूप सिंह, हरिओम यादव, राजेश कुमार आदि ने इसकी शिकायत की है।