- Hindi News
- पचमढ़ी नालंदा टोला के 420 झुग्गी बालाें के लिए बनेंगे आवास
पचमढ़ी नालंदा टोला के 420 झुग्गी बालाें के लिए बनेंगे आवास
{समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने दिए आवास के प्रस्ताव बनाने निर्देश
नगरसंवाददाता| होशंगाबाद
तीनजिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ की समीक्षा बैठक बुधवार कमिश्नर व्हीके बाथम ने ली। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास और जल ग्रहण क्षेत्र के कामों में गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों से विस्थापित हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत कराए जाएं। इसी मौके पर कमिश्नर ने पचमढ़ी के नालंदा टोला के 420 झुग्गी परिवारों के लिए भी मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास प्रकरण बनाने के निर्देश सीईओ होशंगाबाद को दिए। समीक्षा के दौरान बैतूल सीईओ ने बताया कि 5 हजार 200 आवासों मे से 2 हजार 107 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। हरदा में 2 हजार 100 आवासों में से 96 आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है 22 आवास पूर्ण हुए है। होशंगाबाद में एक हजार 200 आवासों मे से 699 आवास बन गए है कमिश्नर ने आवास निर्माण कार्यों में तेली लाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने एकीकृत जल ग्रहण क्षेत्र मिशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि होशंगाबाद में चार परियोजना और शुरु होना है। इसके लिए पर्याप्त पैसा है। बैठक में बैतूल कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल, हरदा कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव, होशंगाबाद,हरदा,बैतूल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।