- Hindi News
- आर्डनेंस फैक्ट्री बिजली जुर्माने का मामला पहुंचा न्यायालय
आर्डनेंस फैक्ट्री बिजली जुर्माने का मामला पहुंचा न्यायालय
होशंगाबाद| इटारसीस्थित आर्डनेंस फैक्टरी पर लगाए गए जुर्माने को लेकर भोपाल स्थित विद्युत न्यायालय में सोमवार से सुनवाई शुरू हो गई है। बिजली कंपनी ने फैक्ट्री की आवासीय कॉलोनी में घरेलू उपयोग की बिजली का इस्तेमाल करते हुए व्यवसायिक संस्थानों को पकड़ा था। कंपनी ने जांच में पाया था कि घरेलू बिजली का शुल्क चुका कर फैक्टरी प्रबंधन बैंक, स्कूल, टेलीफोन एक्सचेंज आदि संस्थानों को व्यवसायिक दर पर बिजली दे रहा था। इस पर कंपनी ने फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी पर 3 करोड़ 70 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना अतिरिक्त बिलिंग की थी। फैक्टरी प्रबंधन द्वारा जुर्माने की आधी राशि जमा करने के बाद चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर भोपाल विद्युत न्यायालय में अपील की गई थी। इस पूरे मामले को लेकर पहले 28 नवंबर से सुनवाई होनी थी, लेकिन नगर पालिका चुनाव के कारण सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया था।