बिफोर गई जीटी, यात्री चूके ट्रेन
इटारसी: अभीसीजन चल रहा ट्रेनों के लेट लेटलतीफी का और यदि ऐंसे में कोई ट्रेन बिफोर आकर विफोर टाइम चली जाए तो यात्रियों की ट्रेन चूकना तय हो जाता है। ऐसा ही कुछ बुधवार जीटी एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों के साथ हुआ। प्रतिदिन इटारसी से होशंगाबाद जाने वाले सुरेश शर्मा ने बताया कि शाम को प्रतिदिन 5 बज कर 15 मिनट पर आकर 5 बज कर 20 मिनट पर जाने वाली जीटी एक्सप्रेस आज 5 बजकर 15 मिनट पर चली गई। इसलिए यहां से प्रतिदिन अप डाउन करने वाले यात्री ट्रेन ही चूक गए।