पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने दो मोटर साइकिल चोर सहित तीन अन्य पकड़े

पुलिस ने दो मोटर साइकिल चोर सहित तीन अन्य पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दो मोटर साइकिल चोर सहित तीन अन्य पकड़े

इटारसी| मोटरसाइकिलचोरों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक मोटर साइकिल भी जब्त की है। टीआई महेन्द्र सिंह के अनुसार पुराना इटारसी निवासी चंदू पिता बिसन उम्र 20 वर्ष और इसके भाई ब्रिजेश उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एमपी-05 एमएच 9676 मोटर साइकिल जब्त की है। यह बाइक होशंगाबाद के सचिन कहार की है जो कि 27 नवंबर को पुराना इटारसी से चोरी हुई थी। वहीं, तीन अन्य चोरों को भी गिरफ्तार किया है। इन तीनों की निशानदेही पर दो चोरी के मामलो का कुछ सामान भी जब्त किया है।

जिसमें टीवी आदि शामिल है। बताया गया है कि पुलिस आज गुरूवार को इन चोरों से पूछताछ और माल बरामदगी के आधार कई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर सकती है।