पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा 31 मार्च तक जोड़ेगी 10 करोड़ सदस्य

भाजपा 31 मार्च तक जोड़ेगी 10 करोड़ सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> भाजपा 31 मार्च तक जोड़ेगी 10 करोड़ सदस्य

चायना की पार्टी की तर्ज पर चलेगा सदस्यता अभियान

नगर संवाददाता|इटारसी

जिसतरह चायना में कम्युनिस्ट पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है उसी तरह भारत में भी भाजपा को सबसे बड़ा संगठन बनाया जाएगा। भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान से 31 मार्च 2015 तक 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने सदस्यता अभियान की रूपरेखा बताते हुए कही। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ किया था। भाजपा का हर मोर्चा इस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रहा है। युवा मोर्चा भी सदस्यता अभियान में सक्रियता से शामिल हो इसके लिए मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल, महामंत्री मारुति शिशिर ने पत्रकार भवन में होशंगाबाद, हरदा और बैतूल जिले के युवा मोर्चा पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक ली।