पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुटेरों की तलाश में बालागंज ईदगाह पहुंची पुलिस

लुटेरों की तलाश में बालागंज-ईदगाह पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। एसपीएमरेलवे क्रासिंग और ढाबे के बीच में ट्रक चालक क्लीनर के साथ मारपीट कर मोबाइल नकदी लूटने वाले लुटेरों का सुराग पुलिस को लग गया है। लुटेरों के पकड़ने के लिए सिटी पुलिस के अमले ने रविवार को बालागंज ईदगाह क्षेत्र में कार्रवाई की, लेकिन लुटेरे भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक लूट की वारदात के पीछे चार स्थानीय युवकों का हाथ है। लूटे गए मोबाइल का लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की रात यह कार्रवाई की। टीआई एसएन सिंह मुकाती ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने लगातार कार्रवाई की जा ही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।