- Hindi News
- ग्राहकों के 10 लाख रु. खुद के पास रख लिए
ग्राहकों के 10 लाख रु. खुद के पास रख लिए
होशंगाबाद| श्रीरामफायनेंस कंपनी के ग्राहकों से हर माह की किश्त लेकर एजेंट ने कंपनी में जमा करने के बजाए स्वयं के पास रख ली। किश्त की रसीद भी लोगों को नहीं दी। एजेंट ने करीब आठ से 10 लाख रुपए अपने पास जमा कर लिए। ग्राहकों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को आवेदन दिया। आवेदन की जांच में बैतूल के बीएसएनएल के पास रहने वाले गजेंद्र गोविंद चौहान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम फायनेंस कंपनी के एजेंट श्री चौहान लंबे समय से ग्राहकों से फायनेंस की किश्त जमा करने के लिए पैसा ले रहे थे। ग्राहक भी पैसा विश्वास करके दे रहे थे, लेकिन श्री चौहान ने पैसा जमा करने के बजाए खुद के खाते में जमा कर रहे थे। महीने की किश्त जमा नहीं होने की जानकारी लगी तो लोगों को पता चला कि पैसा जमा ही नहीं हुआ है। एक-एक ग्राहक से हजारों रुपए ले लिए है। इसमें होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, मुलताई सहित अन्य जगहों पर रहने वाले ग्राहकों से पैसे लिए हैं। बाद में सभी ने मिलकर पुलिस को इसकी सूचना दी।