- Hindi News
- इन्वेस्टर्स समिट के 14 निवेशकों के लिए 35.53 करोड़ का लोन स्वीकृत
इन्वेस्टर्स समिट के 14 निवेशकों के लिए 35.53 करोड़ का लोन स्वीकृत
होशंगाबाद| नर्मदापुरमइन्वेस्टर्स समिट में आए। 199 प्रस्तावों में से 30 प्रस्ताव देने वाले निवेशकों को उद्योग लगाने की स्वीकृति मिल गई है। इसमें से होशंगाबाद में 5 और हरदा जिले में 1 यूनिट ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इधर 14 निवेशकों को 35 करोड़ 53 लाख रुपए के लोन स्वीकृत भी हो गए हैं। मंगलवार को प्रस्तावों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर वीके बाथम ने यह जानकारी दी। कमिश्नर ने कहा कि नोडल अधिकारी स्वयं निवेशकों के पास जाएं और उन्हें उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक एनबी भार्गव सहित नोडल अधिकारी मौजूद थे।
समिट में आए प्रस्तावों में से प्रगति फूड पार्क यूनिट पिपरिया, बृजराज एग्रो, कलश ज्योति फूड एंड एग्रो इंड्रस्ट्रीज, प्रो. राज सीड्स शुक्करवाड़ा, प्रो. राय चिल्ड वाटर इंडस्ट्रीज पिपरिया ने उत्पादन शुरू कर दिया है।