पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारहसिंगा का सींग ढूंढ़ने आई टीम बैरंग लौटी

बारहसिंगा का सींग ढूंढ़ने आई टीम बैरंग लौटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 29 के पार्षद के घर वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वाड ने मारा छापा

इटारसी|शहरके वार्ड 29 की कांग्रेस पार्षद तुलसा वर्मा के घर मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वाड ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार स्क्वॉड बारहसिंगा का सींग ढूंढ़ने आई थी। हालांकि टीम को यहां से किसी भी वन्य प्राणी या उससे संबंधित कोई भी अंग या वस्तु नहीं मिली है। विभाग ने यह कार्रवाई किसी व्यक्ति की शिकायत पर की है। 12 सदस्यीय फ्लाइंग स्कवाड के पास वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर वाला सर्च वारंट भी था। यह टीम अचानक होशंगाबाद से आई और स्थानीय वनकर्मियों की सहायता से सूरजगंज स्थित कांग्रेस पार्षद के घर पर छापा मारा। टीम ने घर के एक-एक कोने में तलाशी ली लेकिन उसे किसी भी जगह बारहसिंगा का सींग नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने मौके पर पंचनामा बनाया और करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद खाली हाथ लौट गई।

पार्षद के बेटे राहुल वर्मा का कहना है कि वह जानते हैं कि यह सब किसकी करतूत है। सबूतों के साथ वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।

^शिकायत मिलने पर सर्च वारंट जारी हुआ जिसके बाद कार्रवाई की गई थी। हालांकि टीम को वहां कुछ नहीं मिला। एसएसमेहता, एसडीओ वन विभाग

^यह हमें बदनाम करने की साजिश है। टीम को यहां से कुछ नहीं मिला, शिकायत झूठी थी। यह जिसने भी की थी, उसका सबूत मिलने पर मानहानि का केस करेंगे। नंदूसिंह वर्मा, पार्षद पति