- Hindi News
- बीएसएनएल का केबल कटा, 4 दिन से सेवाएं ठप
बीएसएनएल का केबल कटा, 4 दिन से सेवाएं ठप
इटारसी| खेड़ाक्षेत्र में चल रहे टू लेन निर्माण में पुलिया बनाने की खुदाई में बीएसएनएल का केबल कट जाने से पूरे क्षेत्र के लैंडलाइन फोन और इंटरनेट कनेक्शन बंद हो गए हैं जिसमें कृषि उपज मंडी भी प्रभावित हो रही है। शिकायत करने के चार दिन बाद भी सुधार कार्य नहीं हुआ है। यह लाइन बीएसएनएल की है। व्यवसायी रोहित बवेजा ने बताया कि इस क्षेत्र में विभिन्न वाहनों के ही चार शोरूम है इसके अलावा अन्य व्यवसायी प्रतिष्ठान भी है जिनको नियमित रूप से लैंडलाइन और इंटरनेट की जरूरत होती है। पिछले चार दिनों से इस क्षेत्र के व्यवसायी यह सेवाएं ठप होने से परेशान है।