सतपुड़ा कॉलोनी में भागवत कथा आज से
इटारसी| पुरानीइटारसी स्थित जयप्रकाशनगर सतपुड़ा कॉलोनी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह और भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी तक होगा। इस अवसर पर गुरुवार सुबह 11 बजे कलश यात्रा देवल मंदिर से निकलेगी। कथावाचक पंडित रामेश्वर प्रसाद शर्मा प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक कथा वाचन करेंगे।