पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा में पार्षद का देवर, पति और सभापति के भाई ले रहे थे बैठक

नपा में पार्षद का देवर, पति और सभापति के भाई ले रहे थे बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका इटारसी में खाद्य समिति की बैठक बुधवार तीन बजे से आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभापति सहित तीन पार्षद महिलाएं सदस्य हैं। जिसमें से एक पार्षद शारदा बामने बैठक में ही नहीं आई। वहीं एक अन्य पार्षद ममता कौर स्वयं नहीं आई लेकिन उनके देवर जोगिंदर उनका प्रतिनिधित्व करने बैठक में आए। वहीं तीसरी पार्षद मंजू मालवीय अपने पति के साथ बैठक में पहुंची। सभापति दिव्या बस्तवार के भाई और एक अन्य रिश्तेदार भी बैठक में मौजूद थे। पूरी बैठक में सभापति ज्यादातर खामोश रही। वहीं पार्षद के देवर और अन्य पार्षद के पति सहित दो पार्षद अभिषेक कनौजिया और संजय चौधरी नगर पालिका से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को लेकर सवाल कर रहे थे।

फिरजादौन ने संभाली पूरी बैठक

शुरुआतमें सभापति सहित पार्षद और उनके परिजन समग्र आईडी सहित पेंशन आदि समस्याओं को लेकर पोर्टल ठेकेदार बीएस जादौन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। जादौन को बुलाया गया। उसने बताया कि बीपीएल के जो आईडी हैं वहीं रहेंगे। संशोधन के बाद पुरानी पर्ची जमा कर नई पर्ची प्राप्त करें जब राशन मिलेगा। उन्होंने यह बताया कि बीपीएल के बायो मैट्रिक कार्ड आने वाले हैं मार्च से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 13 जनवरी के बाद 10 फरवरी तक के बाद जो भी संशोधन होंगे उनकी पर्ची आएगी।

यह नियमों के खिलाफ

^यदिऐसा हुआ है और बैठक में मौजूद नपा के जिम्मेदार कर्मचारियों ने यह होने दिया है तो यह नियमों के खिलाफ है। मैं कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को अधिनियम बताऊंगा ताकि भविष्य में ऐसा हो। सुरेशदुबे, सीएमओ

बैठक में यह उठे मामले

{अभिषेककनौजिया ने पेंशन की प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी मांगी।

{जोगिंदर ने कहा कि सभी पेंशन योजनाओं से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराएं।

{किशन मालवीय ने राशन की पर्ची नहीं निकलने की बात कही।

{संजय चौधरी ने कहा कि पात्र होने के बाद भी लोगों के कार्ड नहीं बन रहे हैं।

{सभापति के भाई ने बताया कि लोगों को दो-दो महीने से पेंशन नहीं मिल रही।

खाद्य समिति की बैठक में लाल घेरे में मौजूद जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार।