पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डों के नाम बदलने के लिए नपा आज लेगी प्रस्ताव

वार्डों के नाम बदलने के लिए नपा आज लेगी प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसरकार अपने कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर एक ऐसा प्रस्ताव लेने जा रही है जिससे उस समस्या का निदान तो नहीं होगा पर आने वाले कल में यह जरूर दिखा सकते हैं कि हमने कोशिश जरूर की थी। नपा द्वारा सोमवार में अंतिम सम्मेलन की जिसमें नपा वार्डों के नाम ना बदले जाने का प्रस्ताव लिया जाना हैं। इस प्रस्ताव से परिसीमन के किसी भी निर्णय पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। शहर के वार्डों का जिस तरह से परिसीमन किया गया हैं उसमें कई खामियां सामने रही हंै। जिससे आने वाले नगरपालिका चुनाव में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके बावजूद इन समस्याओं के निदान को लेकर किसी तरह का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं। नगरपालिका द्वारा सोमवार को सम्मेलन में जो वार्डों के नाम बदलने का प्रस्ताव लिया जा रहा है उसकाे लेकर भी कई पार्षदों का मानना है कि इससे शहर के वार्डों का परिसीमन से बिगड़ा हुआ भूगोल नहीं सुधर सकता। परिसीमन के बाद जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई है उसमें अधिकांश वार्डों का भूगोल ही बदल गया है ऐसी स्थिति में प्रभावित वार्डों के मतदाताओं के वोटर आईडी आज भी पुराने वार्डों के आधार पर ही है। और अब वोटर लिस्ट में उनका नाम परिसीमन के बाद नए वार्ड में जुड़ गया है ऐसी स्थिति में इन हजारों वोटर आईडी को चुनाव के पहले बदला जाना संभव नजर नहीं रहा। वार्डों के आरक्षण के मामले में जो जातिगत अनुपात देखा जाता है उसको लेकर भी कई तरह के सवाल है। वार्ड क्रमांक 31 में मतदाताओं की जो संख्या बताई जा रही है उसमें 41 प्रतिशत एससी वर्ग का बताया जा रहा है अौर इस आधार पर इस वार्ड को एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसी तरह कुछ अन्य वार्डों में भी मामले सामने रहे है जिनका फिलहाल कोई इलाज नहीं है।

टेबल पर बैठकर नक्शे पर खींच दिए वार्ड

यहतमाम स्थितियां इसलिए उत्पन्न हो रहीं है कि बिना किसी सर्वे के वार्डो का परिसीमन किया गया जिसमें भौगोलिक स्थितियां का भी ध्यान नहीं रखा गया। जो जानकारी है उसके अनुसार नपा ने टेबल पर बैठकर नक्शे को सामने रखकर हर वार्ड की चतुर सीमाएं निर्धारित कर दी इसलिए इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि दावे आपत्ति की प्रक्रिया में भी परिसीमन से उत्पन्न परिस्थितियों का सही आंकलन कर निराकरण नहीं किया गया।

सम्मेलन आज है

^परिषदद्वारा आज सम्मेलन में जो भी प्रस्ताव लिया