पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटारसी जंक्शन के दोनों लोको शेड बने राजभाषा आईकॉन

इटारसी जंक्शन के दोनों लोको शेड बने राजभाषा आईकॉन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजल शेड को डीआरएम जबलपुर ने दिया 10 हजार रुपए का इनाम

राजभाषा स्पर्धा में मिल रही लगातार उपलब्धियों के बाद डीआरएम ने दिया खिताब

नगरसंवाददाता|इटारसी

इटारसीके दोनों लाेको शेड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हंै। मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) द्वारा डीजल और विद्युत लोको शेड को राजभाषा का अधिक से अधिक उपयोग करने पर आईकॉन घोषित कर दिया हंै। वर्षों से दोनों ही लाेको शेड में विभागीय कार्यों में हिन्दी का उपयोग अधिक से अधिक किया जाता रहा हैं। रेलवे द्वारा हर साल राजभाषा सप्ताह मनाया जाता हंै। जिसके अंतर्गत मण्डल स्तर पर हिन्दी से संबंधित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होता हंै। जिसमें विभिन्न डिपार्टमेंट सालभर में किए गए कार्यों में हिन्दी के उपयोग की प्रदर्शनी लगाते हैं। पिछले 20 सालों से प्रथम और द्वितीय स्थान पर विद्युत और डीजल शेड रहे थे। लंबे समय से लगातार विजेता-उपविजेता होने के कारण रेलवे ने मण्डल स्तर पर इटारसी विद्युत और डीजल शेड को हिन्दी राजभाषा का विभागीय कार्यों में उपयोग करने के लिए आईकॉन घोषित कर शील्ड देकर सम्मानित किया हंै। अब दोनों ही लोको शेड हिन्दी में उपयोग करने के लिए मण्डल के दूसरे स्टेशनों और विभागों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। शुक्रवार को भोपाल मण्डल कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर डीआरएम ने दोनों लोको शेड को आईकॉन शील्ड प्रदान की। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी शेड को आईकॉन की शील्ड दी गई हो।

इसलिए किया आईकॉन घोषित

रेलवेद्वारा राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न स्पर्धा में रेल मण्डल भोपाल के अंतर्गत बीना, हरदा, गुना, होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल स्टेशन के अलग-अलग डिपार्टमेंट की करीब 22 समितियां भाग लेती हैं। विभागीय कार्यों में हिन्दी का अधिक से अधिक उपयोग करने के कारण प्रदर्शनी स्पर्धा में लगातार 20 वर्षों से भी अधिक समय से कभी डीजल तो कभी विद्युत लोको शेड विजेता और उपविजेता बनते रहे थे। जिसके कारण मण्डल के अन्य स्टेशन की समितियों को जोन स्तर की स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने का मौका ही नहीं मिल पाता था। इस कारण से दोनों लोको शेड को रेलवे ने आईकॉन घोषित कर दिया। जिसके कारण विद्युत और डीजल लोको शेड मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी स्पर्धा में भाग नहीं लेंगे।

दोनों लोको शेड को आईकॉन घोषित किया गया हैं

^विभागीयकामो