अग्रसेन मेले में सजे स्टाल
अग्रसेन मेले में सजे स्टाल
इटारसी। तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में अग्रसेन मेले का आयोजन हुआ। मेले में समाज की महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने मनोरंजन, खेलकूद, खानपान और कलात्मक वस्तुओं के स्टाल सजाए। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश सांवरिया ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.शर्मा ने अग्रवाल समाज को समाज की व्यवसायिक उन्नति में महत्वपूर्ण बताया और युवाओं को एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए काम करने का आह्वान किया।