पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र शिविर में हुई 440 रोगियों की जांच

निशुल्क नेत्र शिविर में हुई 440 रोगियों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशुल्क नेत्र शिविर में हुई 440 रोगियों की जांच

इटारसी। रोटरीक्लब के तत्वावधान में चिरायु मेडिकल हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से राठी हास्पिटल परिसर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल अधीक्षक डॉ.आर दयाल, रोटरी अध्यक्ष रामनाथ चौरे, सचिव सुनील दरड़ा, कार्यक्रम संयोजक देवकीनंदन अग्रवाल और विजय राठी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शिविर में चिरायु अस्पताल से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों ने नेत्र पीडितों की जांच की। शिविर में 440 नेत्र पीडितों की आंखों की जांच की गई। जिनमें से 123 मरीज आपरेशन के लिए चिंहित किए गए। चिंहित मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भोपाल भेजा गया। पूर्व रोटरी अध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट ने बताया कि आपरेशन के बाद मरीजों की पहली जांच 27 सितंबर को राठी हास्पिटल में होगी।