पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस अध्यक्ष ने किया सब्जी मंडी का निरीक्षण

विस अध्यक्ष ने किया सब्जी मंडी का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। भाजपाकी बैठक में शामिल होने आए वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार को मप्र वन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण की मांग की। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। मांग करने वालों में चमनलाल बाथरे, श्रवण गिरी गोस्वामी, भैयालाल चौरे, यशवंत सिंह, जितेंद्र नायर और कर्मचारी सदस्य शामिल हैं।

पैसेंजरका टाइम पूर्ववत करने दिया ज्ञापन

इटारसी। रेलअपडाउनर्स ने इटारसी इलाहबाद पैसेंजर का समय सुबह साढ़े आठ बजे करने की मांग को लेकर सांसद राव उदयप्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष जायसवाल, अशोक तिवारी, राघवेंद्र सिंह, राजश्री दुबे, कमलेश मनवारे और सदस्य शामिल हैं।

इटारसी। विधानसभाअध्यक्ष ने रविवार को सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। यहां सब्जी विक्रेताओं ने डॉ.शर्मा को अपनी समस्याएं भी बताई। मंडी को व्यवस्थित करने के लिए विस अध्यक्ष ने सीएमओ सुरेश दुबे को निर्देश दिए।