पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर जमकर खेले खिलाड़ी

अग्रसेन जयंती पर जमकर खेले खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। तरुणअग्रवाल मंडल के तत्वावधान में बारह दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार को सुबह 10.30 बजे खेलकूद प्रतियोगिता से हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अग्रवाल पब्लिक स्कूल के मैदान पर मुख्य अतिथि एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे, मंडल के अध्यक्ष सतीश सांवरिया, संयोजक संजय अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ। पहले दिन 14 से 30 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं की स्मरण शक्ति, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। देर शाम तक बेडमिंटन प्रतियोगिता में समाज के युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।