पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान शिविर 16 से

किसान शिविर 16 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान शिविर 16 से

इटारसी। शिवयोग किसान शिविर का आयोजन नरसिंहपुर में 16 से 18 सितंबर तक होगा। श्रीकांत सैनी ने बताया कि शिविर में किसानों को कीटनाशकों, रसायनिक खादों के उपयोग से मुक्ति, हरित क्रांति और खेती को उन्नत बनाने के तरीके बताए जाएंगे। शिविर में शामिल होने के लिए जिले के किसान श्रीकांत सैनी और महेश रायकवार के पास पंजीयन करवा सकेंगे।

सेवासमिति के चुनाव हुए

इटारसी। गुजरातीबाज खेडवाल ब्राह्मण समाज सेवा समिति के चुनाव समाज के सदस्यों की उपस्थिति में हुए। समिति में जगदीश दुबे को अध्यक्ष, उपेंद्र दुबे को उपाध्यक्ष, नरेंद्र तिवारी को सचिव, विजय दुबे को सहसचिव, मुरारीलाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में नितिन भारद्वाज, महेशचंद्र दुबे, त्रिलोकी दुबे, पंकज तिवारी, रविशंकर दुबे शामिल हैं।

विरोधमें निकाली चेतना यात्रा

इटारसी। डब्ल्यूसीआरईयूने एफडीआई के विरोध में इटारसी से बुधनी तक चेतना यात्रा निकालकर रेल कर्मचारियों से संपर्क किया। कर्मचारियों को एफडीआई, पीपीपी, एनपीएस से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस अवसर पर एमके अग्रवाल, दीपक कुमार, विजय कुमार, अशोक शर्मा, केके शुक्ला, पंकज गुप्ता, और कार्यकर्ता उपस्थित थे।