पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनंतकाल के लिए ऋणी बना देता है सम्मान: विस अध्यक्ष

अनंतकाल के लिए ऋणी बना देता है सम्मान: विस अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सम्मानदो तरह का होता है। एक वह जो डर के कारण किया जाता है दूसरा वह जाे दिल से किया जाता है। दिल से किया गया सम्मान सम्मानित होने वाले व्यक्ति को अनंत काल लिए सम्मान देने वाले का ऋणी बना देता है। सम्मान पाने वाले का दायित्व है कि वह सम्मान करने वाले की कसौटी पर खरा उतरे। यह बात सीरिया भवन में आयोजित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने कही। डॉ.शर्मा ने 1946 से संचालित हो रहे स्कूल के संचालन में आने वाली समस्याओं और अनुभवों को भी एसोसिएशन के सदस्यों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संदीप तिवारी, सचिव अजय चौकसे, उपाध्यक्ष आलोक गिरोटिया ने डाॅ.सीतासरन शर्मा का साफा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बीके पटेल ने शहर में चाैड़ी सड़कें, सुंदर तालाब और हरियाली वाले पार्कों की मांग को लेकर कविता का पाठ किया। विस अध्यक्ष डॉ.शर्मा ने बताया कि शहर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए काम शुरू हो गया है। सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। तालाब को नए स्वरूप में विकसित करने की योजना भी तैयार है। हर कॉलोनी में बागीचा बनाने की योजना पर भी विचार चल रहा है। इस दौरान अनेक लोग उपस्थित थे