- Hindi News
- जीआरपी थाने के सामने किया प्रदर्शन, एईएन के आश्वासन पर हटे
जीआरपी थाने के सामने किया प्रदर्शन, एईएन के आश्वासन पर हटे
सड़क की बदहाली के विरोध में रेलकर्मियों ने किया चक्काजाम
ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन तक का सड़क निर्माण लगभग पूरा होने के बाद रेलवे स्टेशन से न्यू यार्ड को जाने वाली सड़क की बदहाली पर रेल कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की बदहाली के विरोध में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को शाम 4 बजे से जीआरपी थाने के सामने सड़क की बदहाली के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। प्रवक्ता प्रीतम तिवारी ने बताया कि संघ ने रेल प्रशासन को पहले पत्र भेजकर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की थी। संघ ने सड़क की मरम्मत होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी,लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण लंबा समय बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। जिसके विरोध में संघ से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार को चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की। संघ का विरोध प्रदर्शन करीब 1 घंटे लगातार जारी रहा। मौके पर पहुंचे एईएन से सड़क की मरम्मत का आश्वासन मिलने के बाद संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन काे बंद किया।
इटारसी। विरोध प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी।
सड़क खराब हो गई
^भारीवाहनों की आवाजाही के कारण सड़क खराब हाे गई है। जल्दी ही सड़क पर पेंचवर्क करवा दिया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव भेजकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। आरएमलोखरे, सहायकमंडल अभियंता अनुरक्षण रेल