- Hindi News
- ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
शाहपुर| नेशनलहाईवे पर भौंरा में रविवार को दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। करीब 3.45 बजे पेट्रोल पंप और बस स्टैंड के बीच इटारसी की तरफ से रहे ट्रक के पिछले पहिए में बाइक गई। इस घटना में बाइक पर सवार विनोद विश्वकर्मा और सचिव धरमसिंह घायल हो गए। घटना में गंभीर घायल विनोद विश्वकर्मा को पाढर पहुंचाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शाहपुर थाने के प्रधान आरक्षक जमुना प्रसाद दुबे ने बताया ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।