- Hindi News
- स्टेशन पर यात्रियों को करेंगे सफाई के प्रति जागरुक
स्टेशन पर यात्रियों को करेंगे सफाई के प्रति जागरुक
गांधीजयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाएं स्टेशन पर आंशिक श्रमदान कर रेल यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक करेंगी। यह बात मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जीडी शर्मा ने इटारसी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कही। रेलवे बोर्ड द्वारा पूरे देश में गांधी जयंती के अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर सभी के सहयोग से रेल यात्रियों को सफाई के प्रति जागरुक करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रेलवे द्वारा सितंबर के महीने में भी विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर इटारसी जंक्शन का निरीक्षण किया। सबसे पहले सीसीएम ने दोपहर 11.30 बजे से 1 बजे तक स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक ली। जिसके बाद स्टेशन के सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण एसएस को साफ-सफाई संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक वायएस बघेल, सीनियर डीएमई एसके सिंह, सीनियर डीईई पंकज जायसवाल सहित रेलवे के अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बीती रात प्लेटफार्म नंबर 2 पर स्थित सांची पार्लर पर वेंडर द्वारा चाय बेची जा रही थी। जिसकी फोटो खेंचकर सीनियर डीएमई एसके सिंह ने पार्लर संचालक को जमकर फाटकार भी लगाई थी। सीसीएम जीडी शर्मा स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे तो सीनियर डीएमई ने अपने मोबाइल फोन से सीसीएम को सांची पार्लर पर वेंडर द्वारा चाय बेचे जाने वाली फोटो दिखाई। जिसके बाद सीसीएम ने एसएस को पार्लर सील करने के निर्देश दिए। शाम 4 बजे तक एसएस वायएस बघेल ने पार्लर को सील कर दिया है।
सीसीएम द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्लेटफार्म 1 पर स्थित एसएस कार्यालय में दोपहर 11.30 बजे से 1 बजे तक स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक ली गई। जिसमें समिति सदस्यों ने सभी सातों प्लेटफार्म पर शौचालय और ठंडे पानी के लिए वाटर फ्रिज लगाने का सुझाव दिया। साथ ही बैठक में विशेष तौर पर यात्री प्रतिक्षालय और आरक्षण कार्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। सीसीएम ने सभी सुझावों पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
स्टेशन पर सांची पार्लर को किया सील
इटारसी। सीसीएम निरीक्षण के दौरान सफाई के संबंध में चर्चा करते हुए।