पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नजूल पार्क में आज डलेगा लेआउट शहरवासियों को मिलेगी सुविधाएं

नजूल पार्क में आज डलेगा लेआउट शहरवासियों को मिलेगी सुविधाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐसा होगा नजूल पार्क

97 लाख रुपए से हो रहा पार्क का निर्माण, सीएम नेे की थी 1 करोड़ रुपए की घोषणा

गांधीस्टेडियम के सामने नजूल भूमि पर अधूरे पार्क के निर्माण के काम में साढ़े चार साल बाद तेजी आई हंै। चार साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नपा पार्क में हरियाली नहीं ला सकी थी। हालांकि अब जरूर पार्क निर्माण की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। पार्क में फाउंटेन जैसी अन्य चीजों के लिए बुधवार को ठेकेदार को लेआउट डालकर देना था। लेकिन बुधवार को विश्वकर्मा जयंती होने के कारण सब इंजीनियर को लेबर नहीं मिले। जिसके कारण नपा बुधवार को पार्क में लेआउट नहीं डाल सकी। सब इंजीनियर दिनेश श्रोती ने बताया कि अब ले आउट गुरुवार को डाला जाएगा। जिसके बाद ठेकेदार पार्क में निर्माण कार्य शुरू कर देगा। उल्लेखनीय है, कि नपा ने वर्ष 2010 में पार्क बनने की कवायद शुरू तो की थी लेकिन काम के नाम पर अब तक सिर्फ बाउंड्रीवाल ही बन पाई थी। जबकि नपा परिषद में पार्क डेवलपमेंट के नाम पर 23 लाख रुपए का प्रस्ताव बहुत पहले ही स्वीकृत हो चुका था। नपा ने पार्क की बाउंड्रीवाल और मिट्टी फीलिंग का काम कराने के बाद ड्राइंग डिजाइन भी बनावा लिया था। राशि स्वीकृत थी, योजना भी बहुत पहले ही बन चुकी थी लेकिन बावजूद इसके किसी कारणवश काम नहीं हो पा रहा था। नपा की लापरवाही के कारण पार्क में ग्रीनरी के नाम पर बस खाली मैदान पड़ा हुआ था। वर्ष 2013 में सीएम ने पार्क निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। जिसके बाद नए सिरे से पार्क निर्माण की दिशा में काम शुरू हुआ और बाद में 97 लाख रुपए पार्क निर्माण के लिए स्वीकृत हुए।

सीएम की घोषणा

नजूलपार्क में 13 जनवरी 2013 को आयोजित अंत्योदय मेले के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इटारसी और होशंगाबाद क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगभग 11 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। साथ ही करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया था। इसी दौरान सीएम ने सुविधा युक्त नजूल पार्क बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा भी की थी।

मकान मालिक को दिया जाएगा पट्‌टा

नजूलभूमि केे लिए लाख वर्गफीट पर बनने वाले पार्क के ग्राउंड के बीच में एक कच्चा मकान बना हुआ है। जानकारी के अनुसार यह मकान नजूल भूमि पर सालों से हैं। घर में रह रहे परिवार के पास राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत उक्त भूमि का