- Hindi News
- इटारसी। गांधीजयंती के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन, व्यक्तित्व और विचारों
इटारसी। गांधीजयंती के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन, व्यक्तित्व और विचारों
इटारसी। गांधीजयंती के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन, व्यक्तित्व और विचारों पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षणिक संस्थाओं में किया जाएगा। यह निर्णय गांधी सभा भवन ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। ट्रस्ट के सचिव वायके पांडे ने बताया कि जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर को स्वर्गीय हरिप्रसाद चतुर्वेदी स्मृति वाचनालय में शाम 5 बजे ट्रस्ट के सदस्य महात्मा गांधी की जयंती मनाएंगे। स्कूल और कॉलेज में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 500 और 300 रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करने 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा।
भाषण प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को