वेंडर की हत्या का आरोपी पकड़ाया
इटारसी। एकसप्ताह पहले 10 सितंबर को सूरजगंज में घर में घुसकर वेंडर किशन छाबड़ा की उसी के ही दोस्त मनीष बाथरी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मनीष को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष बाथरी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तब गिरफ्तार किया जब वह शहर से फरार होने वाला था। जानकारी के अनुसार मनीष ने वेंडर किशन छाबड़ा को घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनीष से पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना में उपयोग किए गए चाकू को तवा पुल में फेंकना बताया। लेकिन शाम को जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो फिर बाद में पवारखेड़ा स्थित नवोदय विद्यालय के पास एक गन्ने के खेत से आरोपी का खून से सना शर्ट जब्त किया।