पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणात्मक शिक्षा पर दिए व्याख्यान

गुणात्मक शिक्षा पर दिए व्याख्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुणात्मक शिक्षा पर दिए व्याख्यान

इटारसी। गुणात्मकशिक्षा में शिक्षक की भूमिका, तकनीकी और प्रबंधन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन वर्धमान कॉलेज में हुआ। संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ डॉ.रामगोपाल शर्मा, डॉ.एमपी अग्रवाल, डॉ.यूके बागड़े, डॉ.बीके जैसवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की भूमिका और नई तकनीक के प्रबंधन पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। अलग अलग संस्थानों से आए रिसर्च कर रहे स्टूडेंट्स ने भी संगोष्ठी में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी प्रभारी डॉ.शरद सुंदरम ने संगोष्ठी के उद्देश्य और प्रासंगिकता बताई। इस अवसर पर संचालक प्रशांत जैन, निर्देशक आशीष जैन, डॉ.पीके पाटिल, शैलेंद्र सोनी, प्रमिला द्विवेदी, हरविंदर अरोरा, अलका गौर और स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक श्याम सिंह राजपूत और आभार प्रदर्शन सतीश पथरहोर ने किया।