पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 लाख रुपए की लागत से बनेंगे 3 सुलभ कांप्लेक्स

45 लाख रुपए की लागत से बनेंगे 3 सुलभ कांप्लेक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
45 लाख रुपए की लागत से बनेंगे 3 सुलभ कांप्लेक्स

नगर संवाददाता|इटारसी

स्वच्छताऔर सुविधा को बढ़ावा देने शहर के तीन पब्लिक प्लेस पर सुलभ शौचालयों का निर्माण होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने 45 लाख रुपए की लागत से तीन सुलभ शौचालयों का निर्माण करने के लिए नगर पालिका के खाते में अनुदान राशि जमा कर दी है। सुलभ शौचालयों का निर्माण करने जगह भी चिंहित कर ली गई है। जल्दी ही शौचालयों का निर्माण शुरु होने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी।राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान से कोर्ट परिसर, कमला नेहरू पार्क और रेस्ट हाउस परिसर में सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण होगा। प्रत्येक सुलभ कांप्लेक्स की लागत 18 लाख 65 हजार रुपए होगी। कोर्ट परिसर में लंबे समय से सुलभ कांप्लेक्स की सुविधा की मांग की जा रही थी। सुलभ शौचालयों की वयवस्था नहीं होने के कारण यहां शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पक्षकारों और नागरिकों को परेशान होना पड़ता था। बाजार क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने व्यापारी लगातार सुलभ कांप्लेक्स की मांग कर रहे थे।