पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर भराया पानी

पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर भराया पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कें ऊंची घरों में घुसा पानी

दो घंटे तेज बारिश, निचले इलाकों में फिर भरा पानी

सोमवारको हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। दोपहर 12 बजे से आसमान पर छाए काले बादल करीब 2 बजे तक जमकर बरसे फिर रुक रुक कर तेज बारिश का दौर करीब 5 बजे तक चलता रहा। झमाझम बारिश ने उमस से राहत दिलाई। अचानक हुई तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भरा गया। लाइन क्षेत्र में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा जाने के कारण देर तक घरों से निकलना मुश्किल हो गया। रेलवे स्टेशन मार्ग में बड़े बड़े गड्ढों में पानी भरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

एमजीएम कॉलेज पहुंच मार्ग, न्यास कॉलोनी झुग्गी बस्ती, नाला मोहल्ला, पुरानी इटारसी में सड़कों के किनारे नवनिर्मित नालियों का पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होेने के कारण सड़कों पर भरा गया। फ्रेंड्स स्कूल चर्च की दीवार से लगे नाले का गंदा पानी मुख्य सड़क पर भर जाने से वाहनचालकों को आवाजाही करने में परेशान होना पड़ा। स्कूल के छात्र सौरभ, नितिन रोहित ने बताया कि हर बारिश के बाद स्कूल के पास बनी नाली के साथ गंदगी सड़क पर फैल जाती है। बारिश बंद होने के बाद भी सड़क पर फैली गंदगी धूप के कारण बदबू फैलाती है। जिसके कारण यहां से निकलना भी मुश्किल होता है। नपा सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था के लिए नालियों की समय समय पर सफाई करवाई जा रही है। सड़कों पर पानी भरने की समस्या की शिकायत रही है।

इटारसी। दिन भर हुई रुक- रुक कर बारिश से सड़कांे पर पानी जमा हो गया।

नलों से आया गंदा पानी

तेजबारिश के बाद शाम पांच बजे सूरजगंज क्षेत्र में नलों में गंदा पानी आने से क्षेत्रवासियों को परेशान होना पड़ा। कुंती सराठे, अंजली गौर ने बताया कि क्षेत्र में जेटपंप से सरकारी नलों में पानी की सप्लाई होती है। एक हफ्ते पहले हुई बारिश के बाद से ही नलों में गंदा पानी रहा है।

बढ़ रहे मरीज

अचानकतेज बारिश के बाद तेज धूप और उमस के कारण बीमारियां भी बढ़ गई हैं। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन आने वाली औसत ओपीडी 60 से बढ़कर 135 तक पहुंच गई है। डॉ.दीपक विश्वास ने बताया कि बारिश की ठंडक और फिर मौसम में बढ़ती धूप के कारण उमस बढ़ने से संक्रमण बढ़ रहा है। बुखार, जुकाम, खांसी और गले से संबंधित बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं।