पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू इनव्हील क्लब ने किया साहित्यकारों का सम्मान

न्यू इनव्हील क्लब ने किया साहित्यकारों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू इनव्हील क्लब ने किया साहित्यकारों का सम्मान

इटारसी।न्यू इनरव्हील क्लब और साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था मानसरोवर के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस और मानसरोवर संस्था के 40वें स्थापना दिवस पर साहित्यकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं और हिंदी की दशा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर साहित्यकार बीके पटेल, बद्रीप्रसाद वर्मा, सीबी कब्जा, एससी जोशी, रामकिशोर नाविक, प्रेमशंकर चौधरी, साजिद सिरोंजवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में न्यू इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अमृता ठाकुर, योगिता तिवारी, कीर्ति दुबे, श्रद्धा अग्रवाल, शशि थापक, मंजू श्री दरड़ा, न्यू इनरव्हील क्लब और मानसरोवर संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वर्धमानकॉलेज में छात्र परिषद ने ली शपथ

इटारसी।वर्धमान कॉलेज में सत्र 2014- 15 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। परिषद में भावना चौरे को अध्यक्ष, किरण राजपूत और रीना मालवीय को उपाध्यक्ष, कंचन राजपूत को सचिव नियुक्त किया गया। पर्यावरण समिति सदस्य श्वेता चौरे, विस्तार समिति सदस्य अनामिका चौरे, समस्या समाधान समिति सदस्य प्रवीण पाल, शैक्षणिक समिति सदस्य रिचा चिमानिया, ग्रंथालय समिति सदस्य कल्पना शाह, रानी पटेल, भाषा प्रयोगशाला समिति सदस्य दिव्या सोनी, प्रकाशन समिति सदस्य तृत्ती चौधरी, संचार समिति सदस्य आकांक्षा कटियार, कॅरियर सेंटर समिति सदस्य कपिल रघुवंशी, बीएड कक्षा प्रतिनिधि घनश्याम रघुवंशी, पूजा पांडे, डीएड कक्षा प्रमुख नीलेश कुमार, महेश कुमार को चयनित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों को कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निष्ठा और दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई गई।