पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटारसी। डा.विश्वेश्वरैयाका जन्मदिन इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता

इटारसी। डा.विश्वेश्वरैयाका जन्मदिन इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। डा.विश्वेश्वरैयाका जन्मदिन इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है। उनके मार्गदर्शन में केवल बड़े-बड़े डेम बने बल्कि कर्नाटक को एक नया स्वरूप मिला। उक्त बात इंजीनियर्स डे पर एचएल अग्रवाल इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर भरत वर्मा ने कही। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव भारद्वाज ने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को नौकरी के पीछे भागने की बजाए नवाचार और नवनिर्माण के नए कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नवयुवकों को नए भारत का निर्माण करना हैं। इस काम के लिए उन्हें पूर्ण समर्पित होनेे की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम को संस्था संचालक संजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक प्रवेश चौरे, तुषार भावसार, अंजली गौतम और इंजीनियरिंग के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्या मित्तल और आभार संचालक मंडल के संदीप अग्रवाल, संजोग अग्रवाल ने किया।

नवनिर्माण पर ध्यान दें युवा